नवी मुंबई में कार और डंपर की जबरदस्त टक्कर, 3 लोगों की गई जान

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 10:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, ये लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे। तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News