कश्मीर में नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में दो नाबालिग समेत तीन लोग पकड़े गए

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 06:36 PM (IST)

श्रीनगर : पुलिस ने यहां एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

 

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि तीनों आरोपियों को नशे की लत है और उन्होंने लड़की का तब यौन शोषण किया जब वह बदामीबाग छावनी इलाके में स्कूल से वापस आ रही थी।

 

पुलिस ने बताया कि लड़की का यौन शोषण करने वाले तीनों लोगों को पकड़ने के साथ ही संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि लड़की का बृहस्पतिवार को कथित तौर पर यौन शोषण किया गया। लड़की के शोर मचाने के बाद आरोपी भाग गए। नाबालिग आरोपी बटवारा का जबकि 20 वर्षीय अन्य आरेापी राजबाग इलाके का रहने वाला है।

 

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक करोड़ रुपये की १०० ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्हें बृहस्पतिवार को शहर के नगीन इलाके में अशैबाग पुल पर तलाशी के दौरान पकड़ा गया।

 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गयी है। एनडीपीएस कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News