दिल्ली में 3 लड़कियां मांग रही इच्छामृत्यु

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2016 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर आजकल आपको इतनी तेज गर्मी में तीन लड़कियां धरने पर बैठी दिखाई दे रही होंगी। ये लड़कियां इंसाफ के लिए धरना दे रही हैं। ये तीनों दुष्कर्म पीड़ित हैं। 10 मई से इंसाफ के लिए यहां बैठी तीनों लड़कियों का कहना है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकता तो उन्हें इच्छामृत्यु का अधिकार दे दिया जाए।
 
तीनों लड़कियों से रेप करने वाले सभी आरोपी इस वक्त जमानत पर खुलेआम घूम रहे हैं। इन तीनों को किसी ओर से न्याय की अब कोई उम्मीद नजर नहीं आती। लड़कियों का कहना है कि वे इच्छा मृत्यु के अधिकार के लिए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगी। 
 
 
ये है इन पीड़ितों की मांग
पीड़ित लड़कियों का कहना है कि आरोपियों की जमानत रद्द करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए। दुष्कर्म के केस की सुनवाई जल्दी की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इन लड़कियों का आरोप है कि तीनों के केस में जांच अधिकारी ने रिश्वत ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुलिस ने पूरी निष्पक्षता से जांच की है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News