महाराष्ट्र में कोरोना के 27,918 नए केस, पिछले 24 घंटे में 139 मरीजों ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 10:43 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,918 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले दो दिन पहले सामने आये थे, जब 40,414 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। नए मामलों की संख्या में कमी संभवत: कम संख्या में जांच किए जाने के चलते आई है। मंगलवार को 1,29,876 नमूनों की जांच की गई, जबकि एक दिन पहले 1,36,848 नमूनों की जांच की गई थी। 
PunjabKesari
विभाग ने बताया कि संक्रमण से और 139 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,422 पहुंच गई। विभाग ने बताया कि मंगलवार को मुंबई में 4,760 नए मामले सामने आए, जबकि और 10 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में आज कुल 23,820 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह, इस रोग से उबरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 23,77,127 हो गई है। महाराष्ट्र में अभी 3,40,542 उपचाराधीन मरीज हैं।   
PunjabKesari
विभाग ने कहा कि 139 मौतों में 72 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है, जबकि 45 मरीजों की मौत पिछले सप्ताह हुई थी। शेष 22 मरीजों की मौत पिछले सप्ताह से पहले हुई थी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पड़ोसी ठाणे शहर में 926 नये मामले, कल्याण डोम्बीवली नगर निगम क्षेत्र में 943 नए मामले सामने आए हैं। पुणे शहर और पड़ोसी पिंपरी चिंचवड में क्रमश: 3,287 और 1,785 नए मामले सामने आए हैं। 

शेष पुणे शहर में 1210 मामले सामने आए, जिससे ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से फैलने का संकेत मिलता है। नासिक शहर में 1723 और नासिक जिले में 729 मामले, औरंगाबाद में 1020 और नांदेड़ में 683 नये मामले सामने आए। नागपुर शहर में एक लंबे अंतराल के बाद 766 और नागपुर जिले में (शहर को छोड़ कर) 442 नये मामले सामने आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News