सीवरेज व्यवस्था के लिए कठुआ के लिए 272 करोड़ की डीपीआर तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 05:45 PM (IST)


कठुआ (गुरप्रीत) : शहर में सीवरेज की व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के प्रयासों से 272 करोड़ रुपये की डी.पी.आर. को तैयार कर लिया गया है। नगर परिषद की विभिन्न 21 वार्डों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया है। मज्गर खड्ड से लेकर सहार खड्ड और कीडिय़ां मार्ग सहित चन्नग्रां तक के विभिन्न इलाकों को इसका लाभ मिलेगा। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीवरेज विभाग के एस.ई. राकेश गुप्ता और नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा ने इसकी विस्तृत जानकारी दी। यह प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ तो कठुआ शहर की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। राकेश गुप्ता ने बताया कि डी.पी.आर. के तहत चन्नग्रां में सीवरेज ट्रीटमेंट बनाया गया है। इसमें जगह जगह विभिन्न स्थानों पर पंपिंग स्टेशन हैं, यहां पर पानी एकत्रित किया जाएगा। इसके भीतर दो लाख 19 हजार किलोमीटर लाइन लैंथ का प्रपोजल है। सात हजार मैन होल कवर, चैंबर लगाए जाएंगे, इंटर मीडिऐट पंपिंग स्टेशन भी होंगे।

 

उन्होंने कहा कि सीवरेंज प्लांट की क्षमता 19.2 एम.एल.टी. तक ही है। यह 2053 के लिए रहेगा और जनसंख्या को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि कठुआ में प्रदूषण का सत्र काफी ज्यादा है। यहां बाटर वाडीज हैं, बावलियां हैं या फिर अन्य पानी के स्र्रोत हैं जोकि प्रदूषित हो रहे हैं। उन्हें बचाने के लिए यह प्रयास कारगार होगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन को इसके लिए तीस कनाल भूमि देने को कहा गया था जबकि प्रशासन ने भी प्रयास करते हुए 54 कनाल भूमि उन्हें दी है। वहीं, पार्षद प्रेम डोगरा ने कहा कि कठुआ शहर के लिए यह खुशी की बात है यह सब केंद्र सरकार और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि डी.पी.आर. के तहत अगली औपचारिकताओं को पूरा करते हुए इसपर जमीनी स्तर पर भी काम लोगों को जल्द दिखेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, पार्षद संजीव वैद्य, अजय कुमार, भूपेंद्र राज, रविंद्र पठानिया, जोगेंद्र पाल सहित अन्य भी मौजूद रहे। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News