मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर जताया दुख

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 02:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित होटल में बुधवार की सुबह एक भीषण आग ने तांडव मचाया, जिसमें 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

गृह मंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

इस घटना को लेकर दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा, "मालवीय नगर के हौज़ रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं, और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में सभी के साथ शामिल हूं। पुलिस, सिविल और अग्निशमन बचाव दल इस समय घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस दुखद घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता, राहत और गहन जाँच सुनिश्चित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News