केंद्र का दावा, राज्यों को अब तक कोरोना वैक्सीन की दी गई 21.80 करोड़ डोज

punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 04:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 21.80 करोड़ से अधिक डोज मुहैया कराई जा चुकी है और उनके पास अभी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि 40,650 खुराक अगले तीन दिन में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएंगी। साथ ही मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने अभी तक नि:शुल्क और राज्य द्वारा सीधे खरीदे जाने पर 21.80 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई हैं।

 

रविवार को सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 22 मई, 2021 तक कुल 19,90,31,577 टीकों की खुराकों की खपत हुई जिनमें बेकार हुए टीके भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News