हैवलॉक आइलैंड: 2037 टूरिस्टों को निकालकर पोर्ट ब्लेयर पहुंचाया गया

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 02:17 PM (IST)

पोर्ट ब्लेयरः अंडमान में सोमवार से फंसे 2037 सैलानियों को इंडियन एयरफोर्स और नेवी की मदद से हैवलॉक आइलैंड (अंडमान और निकोबार) से निकालकर पोर्ट ब्लेयर पहुंचाया गया। बचाए गए सैलानियों में दर्जनों विदेशी भी थे। शुक्रवार को मौसम में सुधार होने के बाद नौसेना, तटरक्षक बल और केंद्रीय प्रबंधन ने सुबह चक्रवात प्रभावित अंडमान के द्वीपों पर फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए उच्च स्तरीय साझा बचाव कार्य शुरु किया था। 

अफसरों ने बताया कि हैवलॉक आइलैंड के लिए नेवी ने बित्रा, बंगराम, एयूसी 38 और कुंभीर जहाज भेजे गए। जहाजों को बुधवार को ही पोर्ट ब्लेयर से रवाना किया गया था। एयरफोर्स के 3 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू में लगाए गए थे। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बना हुआ है। अंडमान में वरदा तूफान के चलते 6 दिन से भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से टूरिस्ट वहां फंस गए थे। अंडमान-निकोबार आइलैंड्स में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News