मोदी सरकार 2.0ः मंत्रिपरिषद में 20 नये चेहरे, दो महिलाएं भी

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2019 - 10:00 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज शपथ लेने वाली मंत्रिपरिषद के कुल 57 मंत्रियों में 20 नये चेहरे हैं। इनमें पांच कैबिनेट स्तर के, एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 14 राज्य स्तर के मंत्री हैं। इन नये चेहरों में दो महिलायें हैं। कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों में पांच नये चेहरे हैं, जिनमें एस जयशंकर, अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत और रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं।
PunjabKesari
डॉ. जयशंकर भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने विदेश सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वह अमेरिका में भारत के राजदूत भी रहे हैं। इस मंत्रिपरिषद में वह एक मात्र गैर-राजनीतिक चेहरा हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
PunjabKesari
स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों की कुल संख्या नौ है जिनमें से प्रह्लाद पटेल ही नया चेहरा हैं। मंत्रिपरिषद में शामिल 24 राज्य मंत्रियों में 14 नये चेहरे हैं, जिनमें  फग्गन सिंह कुलस्ते, सोम प्रकाश, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी मुरलीधरन, सुरेश चंदसप्पा अंगड़ी, अनुराग ठाकुर, किशन रेड्डी, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद सारंगी, कैलाश चौधरी और संजय शामराव, रेणुका सिंह सरूता एवं देबोश्री चौधरी शामिल हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News