गोदाम की दीवार गिरने से 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 2 अन्य घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 10:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के पास मंगलवार दोपहर को एक गोदाम की जर्जर दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एसीपी (सीमा) श्वेता यादव ने बताया कि चार महिलाएं एक पाइप फैक्ट्री से सटे एक खाली प्लॉट की सफाई कर रही थीं, तभी दीवार गिर गई और वे मलबे में दब गईं।

उन्होंने कहा कि दीवार के पास सौ से अधिक लोहे के पाइप रखे थे। अधिकारी ने बताया कि चारों को जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के शहीद नगर कॉलोनी की निवासी जमीला (50) और इशरत (46) को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसी कॉलोनी की दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं, सज्जो (42) और सलमा (40) को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News