एक किलोग्राम हेरोइन के साथ दो लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 03:35 PM (IST)

जम्मू: नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस ने पुंछ में एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के अनुसार मेंढर पुलिस स्टेशन की पुलिस पार्टी ने जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान मसूद अहमद पुत्र मोहम्मद अफसर खान निवासी शेख मैदान और जावेद इक्बाल पुत्र गुलाम अहमद निवासी दबराज के रूप में की गई है। दोनों से एक किलोग्राम ब्राउन शूगर पकड़ी गई है। पुलिस ने FIR No57 /17 under sections 8/21,22 ,29 of NDPS act मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News