आंध्र प्रदेश के अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति में आई तकनीकी बाधा, कोविड-19 के दो मरीजों की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 12:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सरकारी अस्पताल में उच्च प्रवाह ऑक्सीजन के साथ वेंटीलेटर पर रह रहे कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई है। कोविड-19 के दो मरीजों की तकनीकी कारणों के चलते ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं होने की वजह से सोमवार तड़के मौत हुई है।

अधिकारियों ने इस बारे में बताया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रमना कुमारी के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन पर आश्रित 97 मरीजों में से 12 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन दी जा रही है। अधिकारी ने बताया, ‘‘तड़के दो से तीन बजे के करीब उच्च प्रवाह ऑक्सीजन की आपूर्ति में तकनीकी बाधा आ गई जिसके चलते दो मरीजों की मौत हो गई। बाकी मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News