मुंबई में मोमोज खाने के बाद 16 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 5 बच्चे भी शामिल

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 11:48 PM (IST)

मुंबई : मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में मोमोज खाने के बाद 16 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। सभी ने उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और चक्कर आने जैसी शिकायतें कीं।

जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद 14 लोगों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो लोगों का अस्पताल के ओपीडी विभाग में इलाज किया गया। फिलहाल सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News