ये हैं दुनिया के 16 अद्भुत स्विमिंग पूल, देख तुरंत पानी में कूदने को करेगा मन!(Pics)

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2016 - 06:22 PM (IST)

नई दिल्लीः गर्मी तो दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में आपका भी किसी स्विमिंग पूल में डुबकी लगाने का मन तो करता ही होगा। दुनिया में कई शानदार पूल हैं, जहां आप अपने गर्मी से तपते बदन को ठंडक का अहसास दिला सकते हैं। तो पेश हैं, दुनिया के ऐसे बेमिसाल स्विमिंग पूल जहां जाने के बाद आपका वहां से निकलने का मन ही नहीं करेगा।

दुनिया के बेमिसाल स्विमिंग पूल:- 

1. सिंगापुर के Marina Bay Sand Resort में बने पुल की क्या कहें, यहां लाेग इमारतों पर बने स्विमिंग पूल में नहाते है।
2. स्पेन के हाेटल Hacienda Na Xamena में स्थित पूल अपने अाप में ही बेहद सूंदर है। इस पूल में गहराई के साथ सौंदर्य भी मिलता है।3.  बेलजियम के NEM033 पूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह स्विमिंग पूल लगभग 113 फीट गहरा है।
4. तिब्बत के St.Regis, Lhasa में बने स्विमिंग पूल का पानी सोने जैसा लगता है। जैसे कि अाप साेने के ऊपर ही तैर रहे हाे।
5. अफ्रीका के जाबिंया में स्थित Chongwe River House में जाे स्विमिंग पूल बना है, वह जंगल में है। जाेकि इसे सबसे अलग बनाता है।6.  Algarrobo में बने San Alfonso del Mar Seawater Pool की खासियत यह है कि यह 20 एकड़ में फैला हुअा है। 
7. स्विट्ज़रलैंड के The Cambrian में बना स्विमिंग पूल एक विशेष वजह से अहम है। दरअसल यह पूल बर्फ़ की चादर से ढका हुअा है। 
8. बहमास के Nandana Villas में बने स्विमिंग पूल काे समुद्र से पानी मिलता है।
9. ब्राजील के Sao Paolo में स्थित Skye Hotel  में बना स्विमिंग पूल शहर की चकाचौंध के बीच शीतल पानी का अानंद देता है। 
10. इंडाेनेशिया के बाली में बने Alila Uluwatu Hotel के पूल में सौंदर्य के साथ-साथ गहराई ही गहराई है।
11. भारत के उदयपुर में महल में ही एेसा स्विमिंग पूल बना है स जिसमें से पानी निकलता महल में से ही निकलता है। 
12. मालदीव के Jumeirah Dhevanafushi Resort में बना ये पूल देखकर लगता है कि मानाें ये बत्तियों सा चमक रहा हाे। 
13. ग्रीस के Santorini में Katikies एक सफ़ेद रंग का शहर है। जहां अास-पास सब कुछ सफेद है, जाे यहां के स्विमिंग पूल की खूबसूरती काे और बढ़ा देता है।
14. ग्रीस के ही Giola Lagoon में बने इस स्विमिंग पूल का पानी देखने में ही बेहद साफ है कि अापका डुबकी लगाने का मन कर उठेगा। 
15. British Virgin Island में बने स्विमिंग पूल का अपना ही नजारा है। ये पूल एक तरफ जहां समुद्र के किनारे पर है। वहीं इस पूल में अाकर एेसा लगता है मानाे अाप अपनी किसी अलग दुनिया में अा गए हाे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News