पश्चिम बंगाल: सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकराई बस, 15 लोग गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 10:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल में आज सुबह एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा नदिया जिले के तेहट्टा में हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब बस करीमपुर से कृषनगर की ओर जा रही थी। अचानक बस सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तेहट्टा सबडिविजन हॉस्पिटलकुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गयी है। बस में संभावित तकनीकी खामी की जांच की जाएगी। में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 


पुलिस ने आगे बताया कि अभी ये जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना की असली वजह क्या थी। पुलिस इस बस दुर्घटना की वजह पता करने के लिए जांच में जुटी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल रवाना कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News