किसानों को दिए साढ़े 15 करोड़ रुपये
punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2023 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़, 22 मार्च - (अर्चना सेठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जलभराव के कारण फसलों की बुवाई न होने की एवज में 23 हजार एकड़ के लिए साढ़े 15 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं मुख्यमंत्री आज विधानसभा के बजट सत्र में फसल खराबे के मुआवजा के संबंध में लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
मनोहर लाल ने सदस्य द्वारा किसानों को मुआवजे की राशि न मिलने की शिकायत पर कहा कि मुआवजे की राशि जिला खजाना कार्यालय में भेजी गई थी। यदि किसी किसान को यह राशि नहीं मिली है, तो सदस्य सदन को अवगत करवाएं।
यदि अधिकारियों ने किसानों को यह राशि वितरित नहीं की है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Ashadha मास के शुरू होते ही सो जाते हैं सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु! ना कराएं शादी जैसे शुभ कार्य

Recommended News

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

आखिर क्यों कहते हैं भगवान विष्णु को नारायण? पौराणिक कथा सुन रह जाएंगे हैरान

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय