जम्मू कश्मीर में उग्र हुआ कोरोना : 14 की मौत, 6570 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 07:43 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में कोरोना ने आज अपना उग्र रूप धारण किया। एक ओर जहां 14 संक्रमितों की मृत्यु हुई वहीं आज 6570 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा इस वर्ष का सर्वाधिक आंकड़ा है। जम्मू और कश्मीर संभाग से  7-7 संक्रमितों की विभिन्न अस्पतालों में उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। आज जम्मू कश्मीर में 65 बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री भी कोरोना पाजिटिव पाए गए। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को 74,560 लोगों की कोरोना की जांच हुई और 36,620 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। 


47,376 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 1555 और कश्मीर संभाग से 5015 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 4,09,166 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,49,553 जम्मू संभाग और 2,59,613 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 47,376 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 13812 और कश्मीर संभाग में 33564 मामले एक्टिव हैं। 


आज 3789 कोरोना संक्रमित हुए ठीक 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,57,163कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,33,481 और कश्मीर संभाग से 2,23,682 रोगी ठीक हुए हैं। आज 3789 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 2511 और जम्मू संभाग से 1278 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 2,02,73,480 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,94,26,806 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,627
अब तक जम्मू संभाग से 2260 और कश्मीर संभाग से 2367 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,627 पहुंच गया है। श्रीनगर में 892, बारामूल्ला में 297, बडग़ाम में 225, पुलवामा में 198, कुपवाड़ा में 171, अनंतनाग में 214, बांदीपुरा में 111, गांदरबल में 82, कुलगाम मे 118, शोपियां में 59 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1193, ऊधमपुर में 143, राजौरी में 244, डोडा में 139, कठुआ में 158, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 45, पुंछ में 104, रामबन में 69 और रियासी में 45 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 10,106 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 2,09,79,868 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 2,05,70,702 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 56,57,024 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 10,106 लोगों को रखा गया है और 47,376 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,26,869 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 51,68,046 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


श्रीनगर में मिले सबसे अधिक 1450 मामले
आज सबसे अधिक 1450 नए मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 849 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 396, बडगाम में 971, पुलवामा में 107, कुपवाडा में 395, अनंतनाग में 416, बांदीपोरा में 243, गांदरबल में 295, कुलगाम में 697, शोपियां में 45, जम्मू में 849, ऊधमपुर में 121, राजौरी में 100, डोडा में 114, कठुआ में 81, साम्बा में 112, किश्तवाड़ में 12, पुंछ में 82, रामबन में 41 और रियासी में 43 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। 


जम्मू कश्मीर
4,09,166 कुल केस
47,376 एक्टिव केस
3,57,163 ठीक हुए
4,627 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News