निकाय चुनाव: शोपियां में बिना मतदान के 11 उम्मीदवार विजयी घोषित

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 10:37 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में निकाय चुनावों के पहले चरण हेतु आज मतदान हो रहा है। कश्मीर के शोपियां कस्बे मे बिना मतदान के ही 11 उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया। इन सब के खिलाफ मैदान में कोई भी उम्मीदवार नहीं था। जिला चुनाव अधिकारी ओवेस अहमद के अनुसार शोपियां नगर समिति की 17 वार्डोंे के लिए 13 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे और उन्हें निविर्रोध चुना गया। इनमें से एक उम्मीदवार का नामांकन तकनीकी कारणों से खारिज किया गया। यह सभी भाजपा के हैं और विस्थापित कश्मीरी पंडित हैं जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।


शोपियां आतंकियों का गढ़ भी माना जाता है। प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के पूरे प्रबंध किये हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि लोगों को जमीनी स्तर पर विकास देने के लिए पंचायत व निकाय चुनाव बहुत आवश्यक हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में चुनावों का बहिष्कार करने हेतु आतंकियों ने धमकियां जारी की थी। वहीं नैकां और पीडीपी दोनों ही पार्टियां चुनावों में शामिल नहीं हुई हैं। शोपियां जिले में 9 ब्लाक, 98 पंचायत हल्के, 791 पंच और 272 जगहों पर 791 पोलिंग स्टेशन हैं। कुल मतदाता 1,46, 000 हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News