जम्मू कश्मीर में कोरोना : 8 यात्रियों सहित 104 नए मामलों की पुष्टि, 127 हुए ठीक

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 10:26 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से आज किसी भी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई जो कि एक राहत भरी खबर है। जम्मू कश्मीर में आज 8 बाहरी राज्यों के यात्रियों सहित 104 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज 124 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आज 3 जिले श्रीनगर, बारामूल्ला और जम्मू जिले कोरोना प्रभावित रहे। आज 1,11,573 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटों में 60,665 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 
1276 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 39 और कश्मीर संभाग से 65 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,41,028 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,26,145 जम्मू संभाग और 2,14,883 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1276 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 365 और कश्मीर संभाग में 911 मामले एक्टिव हैं। 
आज 124 कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,35,227कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,23,583 और कश्मीर संभाग से 2,11,644 रोगी ठीक हुए हैं। आज 124 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 103 और जम्मू संभाग से 21 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,83,64,565 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,75,19,812 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 
मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,525
अब तक जम्मू संभाग से 2197 और कश्मीर संभाग से 2328 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,525 पहुंच गया है। श्रीनगर में 883, बारामूल्ला में 290, बडग़ाम में 216, पुलवामा में 195, कुपवाड़ा में 167, अनंतनाग में 208, बांदीपुरा में 111, गांदरबल में 82, कुलगाम मे 117, शोपियां में 59 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1156, ऊधमपुर में 139, राजौरी में 239, डोडा में 136, कठुआ में 153, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 100, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 
होम क्वारंटाइन मेंं 8,331 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,91,93,723 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,88,52,695 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 51,73,923 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,331 लोगों को रखा गया है और 1276 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,33,229 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 47,26,562 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 
16 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 16 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 4 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया। आज सबसे अधिक 33 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 22 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 12, बडगाम में 4, पुलवामा में 3, कुपवाडा में 2, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 8, कुलगाम में 1, जम्मू में 22, ऊधमपुर में 2, राजौरी में 1, डोडा में 8, कठुआ में 1, साम्बा में 2, पुंछ में 2 और रामबन में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग के अनंतनाग, शोपियां और जम्मू संभाग के किश्तवाड़ और रियासी जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 
जम्मू कश्मीर
3,41,028 कुल केस
1276 एक्टिव केस
3,35,227 ठीक हुए
4,525 मौतें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News