चंडीगढ़ में पहली बार कोरोना से एक दिन में 10 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 01:51 AM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : बुधवार को शहर में 10 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में इतनी मौत पहली बार हुई हैं। मृतकों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। इस माह में अभी तक 83 कोरोना पेशैंट की मौत हो चुकी है। इससे पहले इस महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा 6 मौतें हुई थी। शहर में अब तक कोरोना से 137  लोगों की मौत हो चुकी है। 
सैक्टर-15 से 82 साल के बुजुर्ग की मौत मोहाली के फोर्टिज हॉस्पिटल में 21 सितम्बर को हुई थी। मौलीजागरां से 46 साल के व्यक्ति और सैक्टर-46 से 53 साल के व्यक्ति की मौत जी.एम.सी.एच.-32 में हुई है। सैक्टर-21 निवासी 76 साल के बुजुर्ग की मौत पी.जी.आई. में हुई है। सैक्टर-38 निवासी 75 साल का बुजुर्ग जी.एम.एम.एच.-16 में भर्ती था। वहीं खुड्डा जस्सू से 47 साल के मरीज को निमोनिया की शिकायत थी और यह रीनल ट्रांसप्लांट का  केस था। सैक्टर-47 से 19 सितम्बर को जी.एम.एस.एच.-16 में एक व्यक्ति को ब्रॉट डैड लाया गया था। उसकी मौत के बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सैक्टर-36 से 80 साल का बुजुर्ग 14 सितम्बर को पी.जी.आई. में एडमिट हुआ था। सैक्टर-44 से 60 साल की महिला व सैक्टर-40 से 69 साल की महिला की भी मौत कोरोना से हुई है। सभी मरीजों को कोई न कोई बीमारी पहले से थी। 


चंडीगढ़ : 180 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव
शहर में 180 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनमें 109 पुरुष और 71 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 10726 हो गई है। 255 डिस्चार्ज भी हुए। एक्टिव मरीज 2537 हो गए हैं। 


एग्जामिनेशन ब्रांच की डिप्टी रजिस्ट्रार को कोरोना 
पी.यू. का एग्जामिनेशन ब्रांच वीरवार तक बंद रहेगी। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एग्जामिनेशन ब्रांच की डिप्टी रजिस्ट्रार सुमन मंगलानी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद एग्जामिनेशन डिपार्टमैंट को पूरी तरह से सैनीटाइज करने की प्रक्रिया बुधवार से ही शुरू कर दी गई। वहीं मिगलानी के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों को भी आइसोलेट होने का निर्देश दिया गया है।


पंचकूला : 1 मौत, 243 नए केस
जिला पंचकूला में बुधवार को 243 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जिले में अभी तक 72 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। बुधवार को सैक्टर-9 की 76 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हुई है।


मोहाली: 4 की मौत, 238 और मरीज
मोहाली जिले में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं 238 नए केस सामने आए हैं। गांव मनौली से 50 वर्षीय पुरुष की सोहाना अस्पताल में, नयागांव से 76 वर्षीय बुजुर्ग की पारस अस्पताल में, फेज-9 से 66 वर्षीय महिला की राजिंदरा अस्पताल पटियाला में और गांव चाओ माजरा से 70 वर्षीय पुरुष की आई.वी.वाई. अस्पताल में कोरोना से मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News