मेंढर में भरभराकर गिरा मकान, डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 02:03 PM (IST)

मेंढर: मेंढर में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत हो गई जबकि एक छह महीने का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक मकान की रसोई ढह गई।  घटना मनकोट के चरनगरी गांव की है।


मृतक की पहचान कामर पुत्र मोहम्मद रियाज के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचानअ अनिना पुत्री मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। उसे मेंढर अस्पताल भर्ती किया गया है। मकान गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News