iPhone यूजर्स के लिए जरूरी खबर: अगर ये फीचर बंद न किया तो हो लग सकती है प्राइवेसी की भारी चपत

punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 01:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल जमाने में प्राइवेसी की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। खासकर iPhone यूजर्स के लिए ये खबर बेहद अहम है। आपके iPhone में एक ऐसा फीचर होता है जो आपकी जानकारी के बिना आपकी लोकेशन और नेटवर्क गतिविधियों को लगातार ट्रैक करता रहता है। इस फीचर का नाम है WiFi ट्रैकिंग। अगर इसे अभी तक आपने बंद नहीं किया है तो आपकी प्राइवेसी और फोन की बैटरी दोनों को बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं ये फीचर क्या है, क्यों इसे बंद करना जरूरी है और इसे कैसे आसानी से बंद किया जाए।

WiFi ट्रैकिंग फीचर क्या है?

iPhone में एक सेटिंग होती है जिसका नाम Networking & Wireless होता है। ये सेटिंग लोकेशन सर्विस के तहत काम करती है और आपके फोन के आस-पास के WiFi नेटवर्क्स को लगातार स्कैन करती रहती है। इसका मकसद आपके फोन की लोकेशन का अंदाजा लगाना होता है। सबसे अहम बात ये है कि अगर आप WiFi ऑफ भी कर देते हैं, तब भी ये फीचर बैकग्राउंड में नेटवर्क्स को स्कैन करता रहता है और लोकेशन से जुड़ा डेटा भेजता रहता है। मतलब ये कि आपके फोन की लोकेशन WiFi नेटवर्क्स के जरिए Apple या अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स तक पहुंचती रहती है, बिना आपकी अनुमति के।

Apple का क्या कहना है?

Apple के अनुसार ये फीचर इसलिए है ताकि आपका फोन बेहतर नेटवर्क कनेक्शन और लोकेशन आधारित सर्विसेज़ दे सके। इसका दावा है कि इससे आपको बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है और लोकेशन की सटीकता बढ़ती है। लेकिन इस फीचर के कारण आपकी प्राइवेसी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। साथ ही फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म होती है क्योंकि लगातार नेटवर्क स्कैनिंग में ज्यादा पावर लगती है।

WiFi ट्रैकिंग बंद क्यों करना चाहिए?

  1. प्राइवेसी का खतरा: आपका लोकेशन डेटा और नेटवर्क जानकारी आपकी जानकारी के बिना कहीं भी शेयर हो सकती है। इससे आपकी निजता का उल्लंघन होता है।

  2. बैटरी की खपत बढ़ती है: लगातार WiFi नेटवर्क स्कैन करने की वजह से आपकी फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है।

  3. डेटा सुरक्षा जोखिम: अगर कोई थर्ड पार्टी ऐप इस डेटा को एक्सेस कर ले तो वह इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

  4. साइबर अटैक का खतरा: पब्लिक WiFi नेटवर्क पर आपका फोन हैकिंग का शिकार हो सकता है, क्योंकि ट्रैकिंग के कारण नेटवर्क डिटेल्स एक्सपोज़ हो जाती हैं।

WiFi ट्रैकिंग को बंद कैसे करें? आसान स्टेप्स में

अपने iPhone की प्राइवेसी बचाने के लिए इस फीचर को बंद करना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले Settings खोलें।

  2. नीचे स्क्रॉल करके Privacy & Security पर जाएं।

  3. अब Location Services ऑप्शन पर क्लिक करें।

  4. स्क्रीन के नीचे जाकर System Services चुनें।

  5. यहां आपको Networking & Wireless नाम का ऑप्शन मिलेगा।

  6. इसे टॉगल करके Off कर दें।

ध्यान देने वाली बात

WiFi ट्रैकिंग को बंद करने से आपके iPhone का WiFi नेटवर्क से कनेक्ट होना बंद नहीं होगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि अब आपकी लोकेशन WiFi नेटवर्क्स के जरिए ट्रैक नहीं होगी। Apple आपको एक पॉप-अप अलर्ट दिखा सकता है जिसमें लिखा होगा कि WiFi कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है। इस अलर्ट पर आपको फिर भी Turn Off पर क्लिक करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News