OnePlus Nord 6 या OnePlus Nord 5 लेने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, क्या है दोनों में Difference?
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 12:38 PM (IST)
Gadget Desk: 30,000 रुपए का स्मार्टफोन सेगमेंट अब सबसे ज़्यादा कंपटीटिव बन गया है। इस रेंज में ब्रैंड्स नए मॉडल्स के साथ आते हैं और बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद बैटरी देने की कोशिश करते हैं। हाल ही में OnePlus Nord 6 लॉन्च हुआ है, जो पिछले साल आए Nord 5 का अपग्रेड है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और कीमतें कितनी अलग हैं।
कीमत और ऑफर
Nord 5 (8GB + 256GB) – 34,990 रुपए (फ्लिपकार्ट)
Nord 6 (8GB + 256GB) – 38,999 रुपए
Nord 6 (12GB + 256GB) – 41,999 रुपए
बैंक ऑफ़र: एक्सिस और HDFC कार्ड से 3,000 रुपए की छूट के बाद, Nord 6 की कीमत 35,999 और 38,999 रुपए हो जाएगी। बिक्री 9 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट और Amazon पर शुरू होगी।
डिस्प्ले
Nord 5: 6.83 इंच 1.5K AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट
Nord 6: 165Hz रिफ्रेश रेट, बेहतर टच रिस्पॉन्स, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस, टच रिस्पॉन्स 3200Hz तक
चिपसेट और परफॉर्मेंस
Nord 5: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3, Antutu स्कोर 1.4 मिलियन
Nord 6: Snapdragon 8s Gen 4, Adreno 825 GPU, Antutu स्कोर 2.5 मिलियन से ज्यादा
बैटरी
Nord 5: 6800mAh, 80W फास्ट चार्ज
Nord 6: 9000mAh, 80W फास्ट चार्ज, बेहतर बायपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग
कैमरा
Nord 5: 50MP + 8MP रियर, 50MP फ्रंट
Nord 6: 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड, 32MP फ्रंट
