नंद लला को प्रिय हैं ये चीजें, आज अवश्य लगाएं भोग

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 09:01 AM (IST)

नंद लला संपूर्ण ब्रज की आंखों के तारे हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक भक्त अपने-अपने भाव के अनुरुप उन्हें भोग अर्पण करेंगे। वो अपने भक्तों के प्रेम में वशीभूत होकर उनके बनाए भोग को खाने अवश्य आते हैं। पौराणिक कथाओं पर दृष्टिपात करें तो पाएंगे की यशोदा नंदन किसी न किसी रूप में भक्त के पुकारने पर आ जाते हैं। आज जन्माष्टमी पर उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग अवश्य लगाएं।
 
* माख्‍ान
 
* म‌िसरी
 
* खीर
 
* साग
 
* त‌िल
 
* पान
 
ध्यान रखें
नंद लला को कुछ भी भोग लगाने से पहले उसमें तुलसी पत्र अवश्य डाल लें। तुलसी के अभाव में वो कोई भी भोग स्वीकार नहीं करते। यदि किसी कारणवश तुलसी न हो तो श्रद्धापूर्वक ॐ श्री तुलस्यै नमः मंत्र का उच्चारण करें। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News