रिजर्व बैंक का श्रीलंका के साथ 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली का समझौता

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 11:58 PM (IST)

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के साथ 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली समझौता किया हे।

रिजर्व बैंक ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक श्रीलंका का केंद्रीय बैंक आरबीआई से डॉलर, यूरो या भारतीय रुपये में कई चरणों में मुद्रा की अदला-बदली कर सकता है।

यह समझौता दक्षेस मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था के तहत किया गया है। यह समझौता 13 नवंबर 2022 तक मान्य रहेगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News