कांग्रेस के बुजुर्ग नेता का अश्लील वीडियो Viral, आपत्तिजनक हालत में दिखे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2016 - 11:45 AM (IST)

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक्स मेयर और कांग्रेस लीडर एनपी दुबे का एम.एम.एस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।39 सेकेंड के वीडियो में बुजुर्ग नेता अपने से 60 साल कम उम्र की लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग कांग्रेस नेता भगवा रंग की लुंगी पहने हैं और उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा निर्वस्त्र है।

रंगरेलियां मनाते दिखे नेताजी
वीडियो में नेता के गले में रुद्राक्ष की माला और शरीर पर जनेऊ भी नजर आ रहा है। वीडियो की शुरूआत में ही नेताजी लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते दिख रहे हैं। कमरे में घुसते ही कैमरामैन लड़की से पूछता है कि तू इधर क्या कर रही है, कब आई है। नेताजी कैमरामैन को बताते हैं कि अभी आई है। कैमरामैन फिर पूछता है कि क्या करने आई है। लड़की कहती है कि दो मिनट का काम था। कैमरामैन लड़की से कहता है कि तू तो कह रही थी कि कुछ काम है। फिर यह क्या कर रही है। 

कैमरा छीनने की कोशिश
इतना सुनते ही नेताजी कैमरा छीनने की कोशिश करते हैं। छीना-झपटी में वीडियो बंद हो जाता है। बताया जा रहा है कि वीडियो नेताजी के गोरखपुर स्थित घर के ऊपर बने कार्यालय का है और किसी नजदीकी ने बनाया है। वह नेताजी और लड़की दोनों को जानता है। ​39 सेकेंड के इस वीडियो में बुजुर्ग नेता के चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा है कि इस कथित वीडियो को लेकर पार्टी चिंतित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लड़की यदि शिकायत करती है तो पार्टी के नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं एन पी दुबे?
बता दें कि दुबे 1980-81 में जबलपुर नगर निगम के मेयर रहे। वे राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के साथ वकील भी हैं। शहर में दुबे और उनके परिवार की अलग प्रतिष्ठा है। यही वजह है कि एमएमएस को विभिन्न कोणों से देखा जा रहा है। फिलहाल मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। वीडियो को ब्लैकमेलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News