Love Marriage करने वाले कपल्स का सरेआम बना तमाशा, 1 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2016 - 01:34 PM (IST)

इंदौर: इंदौर के एक पुलिस स्टेशन में काफी देर तक एक कपल का ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पुलिस ने लव मैरिज करने वाले कपल्स की फैमिली को थाने में बातचीत के लिए बुलाया था। जहां पर यह कपल भी पहुंचा हुआ था, इस दौरान विवाद होने पर हाथापाई हो गई। लड़की की फैमिली ने लड़के द्वारा दबाव बनाकर शादी का आरोप लगाया था। करीब दो घंटे तक थाने में दोनों फैमिली के बीच झगड़ा हुआ। बाद में हाई कोर्ट का ऑर्डर दिखाने पर पुलिस ने दोनों के बालिग होने को कन्फर्म किया और साथ रहने की परमिशन देकर घर भेज दिया।

वहीं जब पुलिस ने लड़की का बयान लिया तो उसने मर्जी से शादी करने और अमित के साथ रहने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसकी फैमिली वालों को समझाने की कोशिश की, पर तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कई बार दोनों पक्षों ने मारपीट की। बाद में युवती के माता-पिता उसे थाने में ही छोड़कर चले गए। पुलिस ने उसे पति के साथ रवाना कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News