इस देश में अदृश्य लड़के को मिली नागरिकता

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 12:33 PM (IST)

टोक्योः जापान के मध्य टोक्यो में अदृश्य लड़के को नागरिक का दर्जा दे दिया गया। यह एक वर्चुअल पात्र है, जो किसी 7 साल के लड़के की तरह लगता है। 'शिबुया मिरई' नामक इस लड़के का वैसे तो शारीरिक तौर पर वजूद नहीं है, लेकिन वह मैसेजिंग ऐप 'लाइन' के जरिए लोगों से बातचीत कर सकता है। यहां तक कि वह संदेशों का जवाब भी दे सकता है। इसके साथ शिबुया मिरई जापान और दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजैंस वाला रोबोट लड़का बन गया है, जिसका नाम असल जिंदगी की स्थानीय रजिस्ट्री में दर्ज किया गया है। इससे पहले सऊदी अरब ने रोबोट सोफिया को नागरिकता दी थी।

बताते चलें कि मशीनों द्वारा दिखाई जाने वाली बुद्धिमता को आर्टिफिशियल इंटेलिजैंस कहा जाता है। टोक्यो में फैशन के प्रति रूचि रखने वाले युवाओं के लिए मशहूर उपनगरीय क्षेत्र शिबुया ने इस पात्र को विशेष निवासी का सर्टिफिकेट दिया हैं। जापानी भाषा में मिरई का मतलब भविष्य होता है। शिबुया ने कहा कि इस प्रोजैक्ट का उद्देश्य प्रांत की स्थानीय सरकार को निवासियों और अधिकारियों को उनकी राय सुनने के प्रति ज्यादा अनुकूल बनाना है। इस पात्र को संयुक्त रूप से विकसित करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक बयान में शिबुया ने बताया कि उसे तस्वीरें लेने और लोगों को देखने का शौक है। उसे लोगों से बात करना पसंद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News