सिसोदिया से मिलने पहुंचे आप के निष्काषित कार्यकर्ताओ का हंगामा

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 08:31 PM (IST)

इंदौर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मिलने की जद्दोजहद में असफल रहे आप से निष्काषित पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित निष्काषित कार्यकर्ताओ पर सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कद से घबराई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ये साजिश हैं।

उन्होंने आप कार्यकर्ताओं की ओर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े समाजसेवियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सिरकत करने इंदौर के रानीसती गेट स्थित संतोष सभागार पहुंचे थे। इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक आम आदमी पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ ने सिसोदिया से मिलकर अपना पक्ष रखने का प्रयास किया। जहां कार्यक्रम के संचालन की व्यवस्था में तैनात आप कार्यकर्ताओ ने उन्हें मिलने से रोक दिया।

जिसके बाद आप प्रदेश संगठन द्वारा निष्काषित आप कार्यकर्ताओ ने हंगामा खड़ा कर, आप प्रदेश संगठन के विरुद्ध नारेबाजी की। आप के पूर्व पदाधिकारी सतीश शर्मा ने मौजूदा आप प्रदेश संगठन के आलोक अग्रवाल और युवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने पूरी पार्टी को हाईजैक कर लिया हैं। शर्मा के साथ आप के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त जोशी ने आरोप लगाया कि सिसोदिया ने ही हमे मिलने हेतु बुलाया था। किंतु आप नेता युवराज सिंह ने अपनी कलाई खुलने के भय से उन्हें मिलने से रोक दिया।

आक्रोशित निष्काषित आप नेताओ ने आरोप लगाया कि आलोक अग्रवाल और युवराज सिंह की वजह से प्रदेश संगठन बिखर गया हैं। आप के पूर्व प्रवक्ता जोशी ने आरोप लगाया कि अन्ना आंदोलन के समय से पार्टी से जुड़े प्रदेश के सात सौ से अधिक कार्यकर्ताओ को साफगोई से अपनी बात रखने पर निष्काषित कर दिया गया। यही वजह हैं कि दस दिन से जेल में बंद आलोक अग्रवाल की गिरतारी का पार्टी पुरजोर विरोध तक नही कर पा रही हैं।

इस मामले में जब सिसोदिया से पत्रकारों द्वारा प्रश्न पूछा गया तब उन्होंने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि इसी तरह की साजिश भाजपा ने दिल्ली में भी करने का प्रयास किया था। आप के पुराने कार्यकर्ताओ को बरगलाकर भाजपा पार्टी के बीच फुट डालने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश संगठन पर लग रहे आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया।  आप पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया आक्रोशित निष्काषित आप कार्यकर्ताओ से आज रात्रि 8 बजे बातचीत कर समस्या सुनेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News