बॉडी बिल्डिंग के लिए अपनाया खतरनाक तरीका, शेयर की फोटोज

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 02:55 PM (IST)

मॉस्कोः लोग अपना शौक पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यहां तक कि दुनिया में मुकाम पाने की सनक में जान भी जोखिम में डाल देते हैं। एेसा ही कुछ रहा है एक रूसी  लड़का जो अपनी बॉडी बनाने के लिए खतरनाक तरीके का इस्तेमाल कर रहा है। दक्षिण पश्चिमी रूस के स्टैरोलोल क्राय क्षेत्र में पियाटिगोरस्क शहर का रहने वाला  किरिल तेरेसिन (21) साोशल मीडिया पर अपने विचित्र शरीर की तस्वीरें सांझा कर  रहा है।
PunjabKesari
तेरेसिन को बॉडी बिल्डिंग का शौक है लेकिन इसके लिए वह जिम में वर्क आउट या डाइट सप्लीमैंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा बल्कि खतरनाक कदम उठा रहा है। बॉडी बनाने में वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ने का सपना देखने वाला तेरेसिन अपने मसल्स बनाने  के लिए इंजैक्शंस लगा रहा है जिसमें इस्तेमाल रसायन सिंथोल के रूप में जाना जाता है।  तेरेशिन ने कुछ समय पहले ही सेना छोड़ने के बाद खुद को सिन्थॉल  इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए और मात्र दस दिनों में अपने बाजुओं के  मसल्स  दस इंच तक बढ़ा लिए।
PunjabKesari
उसने अपने मसल्स में 250 मिलीलीटर इंजेक्शन लगाने से शुरू किया, लेकिन इससे मसल्स एक ईंच से ज्यादा नहीं बढ़ते। तेरेशिन ने कहा कहा कि बॉडी को एक अलग शेप देने के लिए आपको लीटर के हिसाब से सिन्थॉल इंजेक्शन को अपनी बाहों में भरना होगा।  प्रतियोगिता में  आगे बढ़ने के लिए  बॉडीबिल्डर्स द्वारा उनके बॉडीपार्टस को बढ़ाने के लिए कभी-कभी सिंथोल का उपयोग किया जाता है।
PunjabKesari
यह पदार्थ अवैध रूप से और कई रूपों में ऑनलाइन उपलब्ध है, जो 85 प्रतिशत तेल, 7.5 प्रतिशत लिडोकेन और 7.5 प्रतिशत शराब से बना है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है  कि सिन्थोल मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने के अलावा, तंत्रिका क्षति, संक्रमण, स्क्लेरोज़िंग लाइपोोग्रानुलमा अल्सर जैसे गंभीर रोग पैदा कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News