मनांगाग्वा संभालेंगे अब जिम्बाब्वे की कमान

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 10:28 AM (IST)

हरारेः जिम्बाब्वे में 37 साल बाद  रॉबर्ट मुगाबे के युग के अंत के बाद उनके् उत्तराधिकारी के रूप में एमर्सन मनांगाग्वा  देश की कमान संभालेंगे व शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। मनांगाग्वा  इस समय देश से बाहर हैं और राजधानी हरारे में स्वागत के लिए तैयार उनके समर्थक अपने नेता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

बता दें कि 2 हफ्ते पहले मुगाबे की पत्नी ग्रेस से मतभेद गहरा जाने पर मनांगाग्वा  उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिए गए थे। इसके बाद वह सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद से ही मुगाबे के खिलाफ विरोध के स्‍वर बुलंद होने शुरू हो गए थे।

संसद के स्पीकर जैकब मुदेंदा ने बताया कि सत्तारूढ़ जानू- पीएफ पार्टी ने  राष्ट्रपति पद के लिए मनांगाग्वा  का नाम तय किया  है। मंगलवार को रॉबर्ट मुगाबे (93) के इस्तीफा देने से राष्ट्रपति पद खाली हुआ था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News