कैप्टन सरकार पर कैंथ का तंज, औरतों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 02:26 PM (IST)

चंडीगढ़ :  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति गठबंधन (एन.एस.सी.ए.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने राज्य में सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों पर ढाए जा रहे अत्याचार को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों, खास करके औरतों की हालत काफी दयनीय है। क्योंकि कांग्रेसियों की कठपुतली बनी पुलिस और नागरिक प्रशासन के तहत उनका विरोध और अत्याचार जारी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। 

 

पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों के कहने पर अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों, खास करके औरतों के खिलाफ पुलिस झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस के डर के साथ उनको बिना कारण परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल बहुत ही जल्द नई दिल्ली में अनुसूचित जातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग के साथ बैठक करके मांग पत्र सौंपेगा और न्याय की मांग करेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News