इंडोनेशिया में चक्रवात और भूस्खलन से मची तबाही, 19 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 03:07 PM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया के जावा द्वीप में उष्ण कटिबंधीय चक्रवाती तूफान और भूस्खलन से से मची तबाही कारण19 लोगों की मौत हो गई है।  
PunjabKesari
आधिकारिक सूत्रों ने  बताया कि कल जावा में आए चक्रवाती तूफान में ज्यादातर लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई। आपदा शमन एजैंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि चक्रवात और भूस्खलन से हजारों घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और जान-माल की भारी हानि हुई है।

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि दो निकटवर्ती हवाई अड्डों को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के बाली द्वीप में ज्वालामुखी से निकले भीषण गुबार के कारण यहां हवाई सेवाएं बाधित हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News