भारत की वृद्धि दर 2018 में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान: IMF

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 04:53 AM (IST)

वाशिंगटन/दावोस: भारत की वृद्धि दर 2018 में 7.4 प्रतिशत रहेगी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) ने यह अनुमान लगाया है। आई.एम.एफ. ने कहा कि इस दौरान चीन की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहेगी। इस तरह भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक शिखर बैठक के मौके पर अलग से जारी अपने ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यू.ई.ओ.) रिपोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने 2019 में भारत की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। आई.एम.एफ. ने कहा कि उभरते बाजारों तथा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए 2018 और 2019 में कुल वृद्धि दर के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News