हेनरिटा फोर यूनिसेफ की प्रमुख नियुक्त

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 03:52 AM (IST)

जेनेवा: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटारेस ने अमरीकी सरकार की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हेनरिटा एच. फोर को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की नई कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। विश्व संस्था ने यह जानकारी दी। 

हेनरिटा (69) ने आर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और अंतर्राष्ट्रीय तथा विकासशील विश्व में कठिन परिस्थितियों में आपदा राहत के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया है। वह अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमरीकी एजैंसी की प्रशासक नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं और वह विदेश विभाग में अमरीकी विदेशी सहायता की निदेशक भी रहीं। वह एंथनी लेक का स्थान लेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News