अजय बिसारिया पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2017 - 12:53 AM (IST)

नई दिल्ली : पोलैंड में तैनात भारतीय राजदूत और अनुभवी राजनयिक अजय बिसारिया को पाकिस्तान में देश का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। यह घोषणा बुधवार रात विदेश मंत्रालय द्वारा की गई। 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी गौतम बंबावाले का स्थान लेंगे जिन्हें पिछले महीने चीन में नियुक्त किया गया है।

मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारी जल्द संभालेंगे।’’ बिसारिया की नियुक्ति ऐसे समय की गई है जब भारत में श्रृंखलाबद्ध आतंकवादी हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंधों में ठंडापन है। इन हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों द्वारा उरी, पठानकोट में किया गया हमला शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News