बृहस्पतिवार को राशि अनुसार किए गए उपायों से बहती है धन की धारा

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 11:59 AM (IST)

देवगुरु बृहस्पति समृद्धि के देवता हैं। कुण्डली में बृहस्पति की अच्छी स्थिति व्यक्ति को समृद्धि के मार्ग पर ले जाती है। कम ही लोग जीवन में धनार्जन कर सफलता का स्वाद चख पाते हैं। धनार्जन ही सफलता का सबसे सटीक मार्ग है। राशिनुसार करें उपाय गुरु बहाएंगे धन की धारा

जिनका जन्मदिन है: आगामी वर्ष उनके लिए प्रबल धनार्जन के संकेत दे रहा है। उपाय स्वरुप 11 बृहस्पतिवार गरीब महिला को केले बाटें। 

 

जिनकी शादी की वर्षगांठ है: आगामी वर्ष दांपत्य में सुख वृद्धि ला सकता है। उपाय स्वरूप 10 बृहस्पतिवार काले शिवलिंग पर केसर के दूध से अभिषेक करें।

 

राशिनुसार करें उपाय

मेष: शिवालय में पीले फूलों की माला चढ़ाएं।

 

वृषभ: पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाएं।

 

मिथुन: किसी धर्मस्थल में दाल-चावल दान करें।

 

कर्क: तुलसी पर बेसन चढ़ाएं।

 

सिंह: श्री राधाकृष्ण के चित्र पर फूल चढ़ाएं।

 

कन्या: सिक्के पर बेसन लगाकर गरीब महिला को दान करें।

 

तुला: काली गाय को केला खिलाएं।

 

वृश्चिक: तिजोरी पर हल्दी से “श्रीं” लिखें।  

 

धनु: केसर-चंदन घिसकर मस्तक पर तिलक करें।

 

मकर: पक्षियों के लिए चना और उड़द रखें।

 

कुंभ: लक्ष्मीनारायण के चित्रपट पर चना और गुड़ चढ़ाएं।

 

मीन: किसी भिखारी को चना पूरी खिलाएं।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News