शास्त्रों के अनुसार Bad Luck आता है इन चीजों के गुमने से

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2016 - 09:45 AM (IST)

ज्योतिष के अनुसार सोने पर गुरु ग्रह का अधिपत्य माना जाता है। सोना मंहगी धातु है जिसे पावन और पूजनीय भी माना जाता है। अधिकतर लोग सोना खरीदने से पहले शुभ मुर्हूत देखते हैं फिर उसे खरीदते हैं क्योंकि मान्यता है की सोने में देवी लक्ष्मी का वास होता है। तभी तो शादी के समय घर में लक्ष्मी रूपी बहू को लाना हो या लक्ष्मी रूपी बेटी को विदा करना हो, दोनों पक्ष सोने के गहनों से अपनी बहू और बेटी को सजाते हैं। यह भी माना जाता है की सोना केवल अपनी कमाई का रखना शुभ होता है। सोने का मिलना अथवा गुमना दोनों अशुभ माने जाते हैं। जब किसी महिला का कोई गहना गुम हो जाए तो समझ जाएं भविष्य में कुछ बुरा होने वाला है।

 

शास्त्रों के अनुसार खराब किस्मत दस्तक देती है इन चीजों के गुमने से

 

* कानों में डालने वाला कोई गहना गुम हो जाए तो किसी बुरे और दुखद समाचार प्राप्त होता है।

 

* नाक का आभूषण खो जाने का अर्थ है भविष्य में बदनामी अथवा अपमान होगा।

 

* सिर का कोई गहना खो जाए तो आने वाले समय में टेंशन-परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

 

* गले का हार गुम हो जाए तो वैभव में कमी आती है।

 

* बाजू बंद के गुमने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

* कंगन का खोना प्रतिष्ठा में कमी लाता है।

 

* अंगूठी के गुमने से सेहत संबंधित परेशानियां होती हैं।

 

* कमर बंद खो जाना भयंकर संकट का आंदेशा देता है।

 

* दाएं पैर की पायल गुमने से सामाज में बदनामी सहनी पड़ती है।

 

* बाएं पैर की पायल गुमना ऐक्सीडेंट अथवा महाविपदा का संकेत है।

 

* बिछुआ गुम हो जाए तो पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News