आपके जीवन की कड़वी और सच्ची बातों का होंठ खोलते हैं राज

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2016 - 01:32 PM (IST)

होंठ किसी भी व्यक्ति के मुखमण्डल पर आकर्षण का केंद्र होते हैं। ज्योतिष की शाखा समुद्रशास्त्र मानता है की होंठ केवल व्यक्ति के सौंदर्य को प्रभावित नहीं करते बल्कि  व्यक्त‌ित्व, स्वभाव और धन संबंधीत आपके जीतने भी राज हैं वो बयां करते हैं।
 
* छोटे होठों वाले लोग छुपे रूस्तम होते हैं। उनका जिद्दी स्वभाव उनके लिए मुश्किलें पैदा करता है। 
 
* टेढ़े-मेढ़े होंठों वाले लोगों को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य का साथ इन्हें कम ही प्राप्त होता है।
 
* बड़े होठों वाले गुस्सैल और झगड़ालू स्वभाव के होते हैं। इन्हें बस लड़ने का कोई बहाना चाहिए होता है। इनके खुराफती दिमाग में कोई न कोई योजना बनती रहती है जिससे यह हमेशा शांति की तलाश में भटकते रहते हैं।
 
* गुलाबी होंठ वाले आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी ही नहीं होते बल्कि बुद्ध‌िमान भी होते हैं। इनके पास ज्ञान और धन का भंडार होता है। यह जहां भी रहते हैं अपने लिए विशेष मुकाम बना लेते हैं।
 
*  सामान्य होंठ वाले भाग्यवादी प्रवृति के होते हैं। ईश्वर के प्रति इनकी अटूट आस्था होती है। 
 
* लाल होंठों वाले समृद्ध और धनाढ्य जीवन व्यतित करते हैं।
 
* अध‌िक लंबे होठों वाले विलास साधनों से युक्त जीवन का निर्वाह करते हैं। 
 

*पतले होंठों वाले व्यक्त‌ि अपने जीवन को न‌ियमों और कायदों में बांध कर रखते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News