जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 03:33 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बर्फबारी और अचानक आई बाढ़ से फंसे 16 लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने सकुशल बचा लिया है। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिट्टू राम नामक व्यक्ति ने गुरुवार रात चेनानी में एक स्थान पर शरण ली हुई थी। इस दौरान उस पर बिजली गिर गई। एक अन्य घटना में चेनानी से नागुल्टा जा रहे कार सवार तीन लोग अचानक बारिश से आई बाढ़ के कारण जिले के दब्बड़ क्षेत्र में फंस गए।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार कार के बाढ़ में बह जाने के बावजूद स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मी शक्ति सिंह ने मिलकर तीनों को सकुशल बचा लिया। पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात को मुगल रोड पर भारी बर्फबारी के कारण फंसे 13 यात्रियों को सुरक्षा कर्मियों ने सकुशल बचाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News