कश्मीर में पत्थरबाजी ने ले ली एक और जान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 08:13 PM (IST)

श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी पारिंपुरा इलाके में पत्थरबाजी की वजह से सडक़ दुर्घटना में एक लडक़ी की मौत जबकि मृतक की बहन गंभीर रुप से घायल हो गई।


पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पारिंपुरा इलाके में आज सुबह पत्थरबाजी की वजह से एक लडक़ी की उस समय मौत हो गई जब एक वाहन ने मृतक को टक्कर मार दी। इस घटना में मृतक की बहन भी गंभीर रुप से घायल हो गई।


प्रवक्ता ने कहा कि इलाके में उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी से बचने के लिए वाहन पीछे की तरफ जाने लगी कि अचानक दो लड़कियों को टक्कर मार दी। लड़कियों की पहचान फोजिया और नादिया पुत्रियां मोहम्मद सादिक लोन निवासी गुलबाग के रुप में हुई है। घटना में दोनो लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनो को तुरन्त अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया जहां फोजिया की मौत हो गई। पुलिस ने एफ.आई.आर. नंबर 222/2016 दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।


प्रवक्ता ने कहा कि पुराने शहर के सफाकदल इलाके में स्कूटी पर जा रहे फुरकाद हमीद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी जूनीमार नामक व्यक्ति भी पत्थरबाजी में घायल हो गए। उनके सिर में चोटें आई। उसको उपचार के लिए एस.के.आई.एम.एस. सौरा शिफ्ट कर दिया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News