वैष्णो देवी: एक ही महीने में तीसरा बड़ा हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2016 - 04:43 PM (IST)

जम्मू: विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां वैष्णो देवी में लैंडस्लाइडिंग यात्रियों के लिए जान का जोखिम बन रही है। कटरा से लेकर मां के भवन तक का सारा रास्ता पहाड़ी है। लैंडस्लाइडिंग इस रास्ते पर आम बात है। बरसात और बारिश के दिनों में खतरा और बढ़ जाता है।

आज सुबह के भूस्खलन हादसे को मिलाकर अगस्त महीने में यह तीसरी बार लैंडस्लाइडिंग हुई है। जबकि इस वर्ष मार्च से लेकर अब तक चार हादसे हो चुके हैं। हांलाकि दरबार तक जाने वाले मार्ग को शूटिंग स्टोन और लैंडस्लाडिंग से बचाने के लिए उसे शेड से ढका जा रहा है और करीब 70 प्रतिशत तक रास्ते को ढका भी गया है।

परन्तु फिर भी लैंडस्लाडिंग जोखिम बनती जा रही है। इस महीने की 5 अगस्त को भवनमार्ग पर लैंडस्लाडिंग में एक बच्ची समेत चार लोग घासल हो गए थे जबकि 6 अगस्त को चार लोग मारे गए और 9 घायल हो गए। वहीं मार्च में भवन के बिल्कुल पास रास्ता कट गया था। आज सुबह गेट नम्बर तीन के पास भूस्खलन से सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल की मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News