पाकिस्तान जैसे पड़ोसी के रहते शांति की उम्मीद नहीं: डा कर्ण सिंह

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 05:43 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में पैदा हालात पर चिंता प्रकट करते हुए राज्य के पूर्व सदर-ए-रियासत डा कर्ण सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जैसे पड़ोसी के होते हुए हालात सुधरने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के अंदरूणी हालात मजबूत करने होंगे और तीनों खित्तों में स्वायत्त क्षेत्रीय काउंसिलों का गठन करना जरूरी है। 

जम्मू कश्मीर के महाराजा गुलाब सिंह की जयंती पर डा कर्ण सिंह ने यह बात कही। डा कर्ण सिंह महाराज हरि सिंह की इकलौती औलाद हैं। डा कर्ण सिंह ने शहीद सैनिकों को भी श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर हिंसा के कारण हर किसी को नुकसान हो रहा है और इससे किसी का भला नहीं है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में दरबार मूव की प्रथा पर बोलते हुए कहा कि आज समय की जरूरत है कि कश्मीर का काम कश्मीर से और जम्मू का काम जम्मू से हो ताकि लोग परेशान न हों।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News