जम्मू-कश्मीर में 3 दिन बाद इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बहाल

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2015 - 01:58 PM (IST)

जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-जुहा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका के कारण डेटा सर्विस पर रोक के जम्मू कश्मीर सरकार के आदेश के तीन दिन बाद राज्य में आज इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गयी।

राज्य में लैंडलाइन ब्रॉडबैंड सर्विस भी रात में आठ बजे बहाल कर दी गयी और मोबाइल डेटा सेवाएं आज सुबह 10 बजे शुरू की गयीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि र्राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध खत्म कर दिया गया है और डेटा सर्विस पर सभी सेवाएं बहाल करने को कहा गया है।

असामाजिक तत्व इंटरनेट सेवा का दुरूपयोग ना करें, यह ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार सुबह पांच बजे के बाद से सेवा पर रोक लगा दी थी।शनिवार को रात में 10 बजे तक के लिए प्रतिबंध को लागू किया गया। हालांकि पहले इसे रविवार दोपहर दो बजे, इसके बाद फिर लैंडलाइन ब्रॉडबैंड के मामले में आठ बजे रात तक और मोबाइल इंटरनेट के मामले में सोमवार सुबह 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
उच्च न्यायालय द्वारा गौवध और गौमांस की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी एक पुराने कानून के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश के मद्देनजर किसी तरह सांप्रदायिक तनाव नहीं फैलेए इस कारण से यह कदम उठाया गया था। कुछ अलगाववादियों और धार्मिक समूहों ने प्रतिंबध को ष्धार्मिक मामलों में दखलंदाजीष् बताते हुए कहा कि वे अदालत के आदेश का उल्लंघन करेंगे। विरोध के तौर पर सोशल मीडिया में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली तस्वीरें या वीडियो प्रसारित नहीं होंए इसलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया था।

शनिवार को प्रतिबंध को बढ़ाकर रविवार अपरान्ह दोपहर दो बजे तक कर दिया गया थाए लेकिन बाद में ब्राडबैंड पर प्रतिबंध को रात आठ बजे तक और जीपीआरएस को बीस घंटों के लिए बढ़ा दिया गया था।शाम को आठ बजते ही ब्राडबैंड सेवा बहाल हो गई,जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। प्रतिबंध के कारण कई आनलाइन सेवाएं बंद थी। ब्राडबैंड चलने से सोशल साइट फेसबुक और ट्विटर भी चल गई।
कश्मीर के आईजीपी एसजेएम गिलानी के अनुसार, एहतियात के तौर पर प्रतिबंध को बढ़ाया गया। हालांकि, ब्राडबैंड सेवा रविवार रात को शुरू कर दी गई।

दरअसल, उस दौरान सरकार को असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए इसका दुरुपयोग करने की आशंका थी। पुलिस महानिरीक्षक एजेएम गिलानी ने एक आदेश जारी कर सभी सेवा प्रदाताओं को शुक्रवार सुबह पांच बजे से शनिवार रात 10 बजे तक सभी डाटा सेवाएं स्थगित करने का निर्देश जारी किया था। लेकिन यह अवधि बाद में ऐहतियातन बढ़ा दी गई थीं।
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं और जम्मू-कश्मीर को इससे पूरी तरह से काट कर रख दिया है। सरकार इस पर चुप्पी बनाए है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News