जम्मू कश्मीर: वैष्णो देवी ने कराया करोड़ों का लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2015 - 02:36 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी की महिमा तो अपरमपार है और उसका लाभ अब राज्य सरकार को भी हो रहा है। कटड़ा से भवन तक हेलिकाप्टर सेवा में सेवा कर बढ़ा कर सरकार करोड़ों का लाभ कमा रही है। पूरे साढ़े बारह प्रतिशत सेवा कर बढ़ाया गया है और इससे सरकार को हर वर्ष करीब 11.32 करोड़ का फायदा होगा। 3 सितम्बर को कर लागू किया गया और पांच दिनों के भीतर ही 15.72 लाख का मुनाफा भी हो गया।

माता वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा एक करोड़ पार हो गया है। माता रानी की कृपा अब राज्य सरकार पर भी बरस रही है। तंगहाली की अर्थ व्यवस्था को सही करने के लिए हेलिकाप्टर सेवा पर कर लगाकर रोजाना सवा तीन लाख का लाभ कमाने की व्यवस्था की गई है। जम्मू कश्मीर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने माता वैष्णो देवी क े दर्शनों को आने वाले यात्रियों की हेलिकाप्टर टिकट पर कर लागू किया हो। गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकाप्टर सेवा पिछले चौदह वर्षों से चल रही है। माता वैष्णो देवी के लिए आधार शिविर कटड़ा से ग्लोबल वेक्टरा और हिमालयन हेली कंपनियां हेलिकाप्टर सेवाएं दे रही हैं।

जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी की महिमा तो अपरमपार है और उसका लाभ अब राज्य सरकार को भी हो रहा है। कटड़ा से भवन तक हेलिकाप्टर सेवा में सेवा कर बढ़ा कर सरकार करोड़ों का लाभ कमा रही है। पूरे साढ़े बारह प्रतिशत सेवा कर बढ़ाया गया है और इससे सरकार को हर वर्ष करीब 11.32 करोड़ का फायदा होगा। 3 सितम्बर को कर लागू किया गया और पांच दिनों के भीतर ही 15.72 लाख का मुनाफा भी हो गया। माता वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा एक करोड़ पार हो गया है। माता रानी की कृपा अब राज्य सरकार पर भी बरस रही है।

तंगहाली की अर्थ व्यवस्था को सही करने के लिए हेलिकाप्टर सेवा पर कर लगाकर रोजाना सवा तीन लाख का लाभ कमाने की व्यवस्था की गई है। जम्मू कश्मीर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने माता वैष्णो देवी क े दर्शनों को आने वाले यात्रियों की हेलिकाप्टर टिकट पर कर लागू किया हो।

गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकाप्टर सेवा पिछले चौदह वर्षों से चल रही है। माता वैष्णो देवी के लिए आधार शिविर कटड़ा से ग्लोबल वेक्टरा और हिमालयन हेली कंपनियां हेलिकाप्टर सेवाएं दे रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News