इस दिलफेंक आशिक की 5 पत्नी, 7 मंगेतर और 5 गर्लफ्रेंड के साथ है प्रेम संबंध

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2016 - 02:54 PM (IST)

जाम्बिया: अफ्रीका के जाम्बिया के एक दिलफेंक आदमी के बारे में सुन आप भी हैरान हो जाओगो। जाम्बिया के एक पुरूष ने पांच महिलाओं से शादी की और करीब पांच लड़कियों से उसके प्रेम संबंध हैं। इसके अलावा उसकी सात मंगेतर भी हैं। लेकिन इतनी महिलाओं से संबंध होने के बावजूद इन महिलाओं में से कोई भी एक दूसरे के बारे में नहीं जानती।

इन सभी महिलाओं की उम्र 22 से 44 साल के बीच है और 28 वर्षीय इस धूर्त पुरूष सोंको टिजान की इनसे कुल 6 बच्चे हैं। वह पैसों के लिए महिलाओं को झूठी कहानी सुनाता था और उनकी सहानुभूति का गलत फायदा उठाकर उनसे पैसे ऐंठता था। अपनी झूठी कहानी में वह स्वयं को हिंसाग्रस्त अफ्रीका से भागा हुआ नागरिक बताता था। 

लेकिन कुछ समय बाद उसकी पांचों पत्नियों में से एक को कई महिलाओं की फेसबुक प्रोफाइल में उसकी तस्वीर लगी देखा तो उस पर शक हुआ। इन तस्वीरों के आधार पर उसने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। ऑस्ट्रियन गुप्तचरों ने फेसबुक के सहारे उसके अफ्रीका और ऑस्ट्रिया की कई महिलाओं के साथ संबंधों की जानकारी जुटाई जिसके बाद अब सोंको के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News