लेखिका तस्लीमा नसरीन ने लगाया रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रग्स तस्करी का आरोप

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 03:07 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एक तस्वीर शेयर कर बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगाया है। तस्लीमा नसरी ने कहा है कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेखिका ने कहा है कि इन लोगों ने याबा, जिसे मैडनेस ड्रग कहा जाता है की तस्करी के लिए पवित्र कुरान का इस्तेमाल किया।


तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट किया, “बांग्लादेश में 3 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं, इन लोगों ने अपने पवित्र कुरान का इस्तमाल यात्रा की तस्करी के लिए किया जिसे मैडनेस ड्रग भी कहा जाता है।” तस्लीमा नसरीन ने गिरफ्तार किये लोगों की तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में तीन लोग दिख रहे हैं, उनके पीछे बांग्लादेश के 6 सुरक्षा बल खड़े हैं। सामने एक टेबल पर ड्रग्स के पैकेट्स रख हुए हैं। बता दें कि म्यांमार से आए लगभग 6 लाख रोहिंग्या मुसलमान इस वक्त बांग्लादेश में रह रहे हैं। इन पर कई बार अवैध गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगता रहता है।

बता दें कि समुद्री तट से सटे होने की वजह से बांग्लादेश में ड्रग्स की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। बांग्लादेश के डिपार्टमेंट ऑफ नारकोटिक्स ने पिछले साल सितंबर में भी तीन रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया था। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश में इसकी तस्करी में इजाफा हुआ है। बांग्लादेश की कानून एजेंसियों का मानना है कि लोग लचीले कानून का फायदा उठाकर इस मामले में गिरफ्तार होने के बावजूद बेल ले लेते हैं और फिर से इस अपराध की राह पर चल पड़ते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News