करीमा बलूच की मौत पर दुनिया भर में बवाल; पाक ISI पर हत्या का शक, कनाडा पुलिस की जांच पर उठे सवाल

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 12:46 PM (IST)

पेशावरः बलूचिस्तान की युवा मानवाधिकार कार्यकर्ता करीमा बलूच की मौत को टोरंटो पुलिस ने मंगलवार गैर-आपराधिक घटना करार देने के बाद  दुनिया भर में  बवाला मच गया है। कनाडा पुलिस के इस दावे के  बाद बलूचिस्तान के लोग भड़क गए और बुधवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए कनाडा सरकार से इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की।  करीमा की हत्या की आशंका जताई जा रही है और माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उसकी हत्या की है।  बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की मुखर आलोचक करीमा टोरंटो में मृत पाई गईं थीं। 

PunjabKesari

करीमा  2016 में कनाडा गई थीं। उन्होंने बलूचिस्तान में लोगों के लापता होने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। करीमा की हत्या से कनाडा सहित अन्य देशों में रह रहे उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं। बलोच कार्यकर्ता फाजिला बलूच ने ट्वीट किया कि बलूच राजनीतिक और मानवाधिकार कार्यकत्ता, करीमा बलूच की संदिग्ध मौत के खिलाफ क्वेटा में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। करीमा बलूच की हत्या के खिलाफ सैकड़ों पुरुष और महिलाएं विरोध कर रहे हैं।  

दुनिया भर में प्रदर्शन
बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बलूच नेता की हत्या के विरोध में भारी संख्या में प्रदर्शन किया। इस बीच, कनाडा और दुनिया भर के अन्य स्थानों पर साथी कार्यकर्ताओं ने करीमा की अचानक मौत पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि यह एक दुर्घटना थी।  पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जांच में किसी भी तरह की ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिससे मौत पर शक किया जाए। टोरेंटो पुलिस ने ट्वीट किया, "मौत की परिस्थितियों की जांच की गई है और अधिकारियों ने इसे एक गैर-आपराधिक मौत के रूप में बताया है। संदेह करने के लिए कोई वजह नहीं मिली है। इस बारे में परिवार को भी जानकारी दे दी गई है।''

PunjabKesari

सोशल मीडिया ने पुलिस की जांच को बताया फर्जी 
सोशल मीडिया पर भी  टोरेंटो पुलिस की जांच पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोग पुलिस पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि मौत के तुरंत बाद कैसे किसी भी फैसले तक पहुंचा जा सकता है।  पुलिस की यह जांच फर्जी है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की। संस्था ने ट्वीट किया कि सामाजिक कार्यकर्ता करीमा बलोच की टोरंटो में मौत होना बेहद दुख की बात है और इसकी तुरंत व प्रभावी तरीके से जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

 

कनाडा पुलिस आतंकवादियों के साथ खड़े होने का आरोप
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''आखिर, कैसे मौत के कुछ ही घंटों में पुलिस ने फैसला सुना दिया? टोरेंटो पुलिस कैसे काम कर रही है।'' वहीं, एक अन्य यूजर ने टोरेंटो पुलिस की जांच को फर्जी बताते हुए उन पर आतंकवादियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया है। यूजर ने लिखा, ''दुनिया को धोखा मत दो। अपनी नकली जांच के अनुसार, आप आतंकवादियों के साथी लगते हैं। निर्मम हत्या के मामले में आपके भी शामिल होने की आशंका है।

PunjabKesari

 टोरंटो की झील किनारे मिला था शव
बता दें करीमा बलूच कनाडा के टोरंटो शहर में एक झील किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। करीमा 2016 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रक्षा बंधन पर एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। इसमें कहा था कि हम आपको हमारा भाई मानते हैं। साथ ही बलूचिस्तान में युद्ध अपराधों के प्रति आवाज उठाने की विनती की थी। वह रविवार दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। टोरंटो पुलिस ने बलूच कार्यकर्ता को ढूंढने में जनता से मदद मांगी थी। इस बीच उनका शव टोरंटो के पास एक झील के किनारे बरामद हुआ। उनके पति हम्माल हैदर और भाई ने शिव की शिनाख्त की है। 

 

कौन थीं करीमा बलोच ?

  • साल 2005 में करीमा बलूच बलूचिस्तान के तुर्बत  शहर में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने गायब हो चुके एक नौजवान शख्स गहराम की तस्वीर हाथ में पकड़ी थी।
  • ये शख़्स उनका नजदीकी रिश्तेदार था।
  • 2016 में बीबीसी ने उन्हें सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।
  • इन्हें बलूचिस्तान की सबसे प्रखर महिला एक्टिविस्ट माना जाता था। 
  • जब बलूचिस्तान स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (बीएसओ) के तीन धड़ों का साल 2006 में विलय हो गया तो तो करीमा बलोच को केंद्रीय समिति का सदस्य चुना गया। 
  • वो बीएसओ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
  • करीमा बलोच ने संगठन की सक्रियता बनाए रखी और बलूचिस्तान के दूरस्थ इलाकों में संगठन की सामग्री पहुंचाना जारी रखा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News