कोरोना से निपटने में पुरुषों से बेहतर रहीं महिला प्रेसिडेंट और PM

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 09:30 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनियाभर में जारी कोरोना के कहर से निपटने के मामले में महिलाओं का नेतृत्व पुरुषों के मुकाबले में ज्यादा प्रभावशाली साबित हो रहा है। न्यूजीलैंड, ताइवान, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे और आइसलैंड में सत्ता की कमान महिलाओं के हाथ में है और ये सारे देश कोरोना से निपटने के मामले में कई  देशों के मुकाबले बेहतर रहे हैं। इनमें से कई देशों में अब सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों में ढील दी गई है और कई देशों में स्कूल, कॉलेज खोल दिए गए हैं और जिंदगी पूरी तरह से सामान्य हो गई है। ऐसे में इन महिला राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा समय पर लिए गए कठिन फैसलों की तारीफ हो रही है।

PunjabKesari

न्यूजीलैंड
प्रधानमंत्री-जैसिंडा अर्डर्न
कुल केस-    1,556  
एक्टिव केस-    21  
मृत्यु-    22

  • जनवरी में ही नैशनल हैल्थ को-आर्डिनेशन सैंटर की स्थापना
  • फरवरी में ही विदेशियों के न्यूजीलैंड आने पर रोक
  • आधिकारिक तौर पर 1 मार्च को कोरोना के मामले की पुष्टि
  • 9 जून को न्यूजीलैंड के पूरी तरह से कोरोना मुक्त होने की घोषणा

PunjabKesari

ताइवान
राष्ट्रपति - त्साई इंग वेन
कुल केस-    458   
एक्टिव केस-    11    
मृत्यु-    07

  • 26 जनवरी को ही चीन के साथ विमान सेवाओं पर रोक
  • स्कूल, कॉलेज बंद और सार्वजनिक कार्यक्रम रोके गए
  • चीन से आने वाले लोगों की मैडीकल जांच शुरू की
  • मास्क न पहनने पर 15 हजार ताइवान डालर का जुर्माना

 

जर्मनी
चांसलर-एंजेला मर्केल
कुल केस-    2,05,367   
एक्टिव केस-    6,777    
मृत्यु-    9,190

PunjabKesari

  • जनवरी में ही  टैस्टिंग किट बनाई और  फरवरी तक पूरे देश में टैस्टिंग किट की व्यवस्था की
  • लॉकडाऊन के दौर में घर-घर जाकर टैस्ट करने के लिए  टैस्टिंग टैक्सियां चलाईं
  • हर हफ्ते एक लाख से ज्यादा लोगों तक की टैस्टिंग की गई
  • संदिग्ध मरीजों को सही समय पर आइसोलेशन में रखा गया


नॉर्वे
प्रधानमंत्री-एर्ना सोलबर्ग
कुल केस-    9,088   
एक्टिव केस-    159    
मृत्यु-    255

  • 27 फरवरी से ही विदेश से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया
  • 16  मार्च से पोर्ट/एयरपोर्ट बंद किए गए
  • 3 अप्रैल तक एक लाख टैस्ट किए गए
  • संक्रमण का पता लगाने के लिए नागरिकों से  एप डॉऊनलोड करवाया गया
  • पब्लिक इवैंट ,स्कूल ,कालेज शिक्षण संस्थान बंद किए गए

PunjabKesari
फिनलैंड
प्रधानमंत्री-सना मरीन

कुल केस-   7,380   
एक्टिव केस-    131 
मृत्यु-    329

  • 10 मार्च से स्कूल, कालेज, थिएटर, पब्लिक लाइब्रेरी, म्यूजियम बंद किए गए
  • 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक
  • 10 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर रोक
  • अस्पतालों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश बंद
  • विदेश से आने वाले फिनलैंड के नागरिकों  के लिए 2 सप्ताह का क्वारंटाइन जरूरी किया गया

PunjabKesari

आइसलैंड
प्रधानमंत्री-कात्रिन जेकब्सदोत्तिर

कुल केस-    1,843   
एक्टिव केस-    10
मृत्यु -   10

  • 24 जनवरी से विदेश से आने वाले यात्रियों का क्वारंटाइन नियम लागू
  • 2  मार्च से हैल्थ केयर प्रोफैशनल्स को देश में ही रहने को कहा गया
  • 16 मार्च से स्कूल, कालेज बंद, एनुअल फंक्शन रद्द,  पब्लिक इवैंट  पर पाबंदी
  • 18 मार्च से इंटरनैशनल ट्रैवल पर पाबंदी, विदेशियों की एंट्री पर रोक
    PunjabKesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News