तस्वीरों में देखिए दुनिया के ऐसे अजीबोगरीब बच्चों को...जो हैं सबसे विचित्र

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2016 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली: कई बार कुछ इंसान न चाहते हुए भी हमें अफनी तरफ पूरी तरह से आकर्षित करते हैं। अगर हम अखबार या टीवी आदि पर उनके बारे में कुछ पढ़ या देख लें तो मन में उनको जानने की जिज्ञासा और बढ़ जाती है। दुनिया के ऐसे ही कुछ बच्चे हैं जो देखने में भले ही भिन्न हों लेकिन ये हमें आश्चर्यचकित जरूर करते हैं। कुछ बच्चे किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो कुछ अपने शौक को लेकर मशहूर हैं। तो आइए आज आपको ऐसे ही बच्चों के बारे में बताते हैं जो दुनियाभर में अलग दिखते हैं लेकिन इनकी पहचान भी अलग है।


1. Zara Shartshorn

बुजुर्ग दिखने वाली महिला की उम्र जानकर आफ हैरान रह जाएंगे क्योंकि वह कोई उम्र दराज महिला नहीं बल्कि 16 साल की युवती है। इंग्लैंड की रहने वाली Zara ‘Lipodystrophy नाम की बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी की वजह से Zara की त्वचा दिन-ब-दिन लटकती जा रही है। हाल ही में Zara ने Facelift Operation भी कराया है।

2.Elisany Silva
Elisany Silva मात्र 17 साल की है लेकिन उसकी लंबाई देख आप भी हैरान रह जाएंगे। Elisany Silva ब्राज़ील की रहने वाली है और Pituitary Gland में ट्यूमर हो जाने की वजह से उसकी लम्बाई आज 6 फुट 8 इंच है। Elisany जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली है, जो उनसे Height में करीब डेढ़ फुट छोटा है।

3. Fu Wengui

15 साल का Fu Wengui चाइना का रहना वाला है। यह अकेला व्यक्ति है, जो रीढ़ की हड्डी में 10 Vertebrae लेकर पैदा हुआ। आम मानव शरीर में कुल 7 Vertebrae होती हैं। इस खामी के चलते इनकी गर्दन जिराफ जैसी लम्बी है। यही नहीं गर्दन को हिलाने, बैठने-उठने में Fu Wengui को अब काफी परेशानी होने लगी है और इसलिए अब इसका इलाज चल रहा है।

4.Ali Hussain Khan

14 साल का Ali Hussain Khan भारतीय लड़का है। इसको बड़ी ही इनको एक विचित्र बीमारी ‘Progeria’ है, जिसके चलते इसके शरीर की आयु एक आम इंसान से 8 गुना तेज़ी से बढ़ती है। अली हुसैन की तरह इसके 5 अन्य भाई-बहन भी इसी बीमारी से पीड़ित थे और अब वे नहीं रहे। इस बीमारी में व्यक्ति ज़्यादा से ज़्यादा 15 साल जीता है।

5. Julia Vins
‘Julia Vins’ को सब Muscle Barbie के नाम से जानते हैं। Muscle Barbie किसी बीमारी के चलते नहीं, बल्कि अपने बॉडी बिल्डिंग के जुनून की वजह से इस लिस्ट में है। वे 15 साल की उम्र से Weight Lifting कर रही हैं और आज कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी है। रूस में रहने वाली Muscle Barbie के देश-विदेश से सोशल मीडिया पर काफी Followers हैं।

6. Deepak Jangra
500 घरों को चलाने के लिए जितनी बिजली चाहिए होती है, उससे ज़्यादा बिजली का झटका दीपक झेल सकता है। दीपक भारत के हरियाणा राज्य का रहने वाला है। बिजली की नंगी तारों को जीभ से रोज़ाना छूने के बावजूद भी उसे कुछ नहीं होता है। कोई इसे भगवान का करिश्मा कहता है तो डॉक्टरों को भी आजतक इसका राज समझ नहीं आया है।

7. Lola And Claire Hartley
नवजात शिशु की तरह दिखने वाली ये बच्चियां वह 9 और 14 साल की दो बहने हैं। इनका दिमागी और शारीरिक विकास ‘Microcelaphy’ नाम की बीमारी के कारण रुक गया है। इन दोनों का कुल वज़न 19 किलो है। डॉक्टरों के मुताबिक ये दोनों अब सारी जिन्दगी ऐसे रहेंगी, जैसे ये गोद में खिलाने वाले बच्चे की उम्र की हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News